Apple iPhone 17 सीरीज आज होगी लॉन्च

जानीमानी प्रतिष्ठित कंपनी ऐपल आज Awe Dropping 2025 इवेंट का आयोजन कर रही है। अब ऐपल इवेंट में नए प्रोडक्‍ट्स से पर्दा हटेगा, जिनमें iPhone सीरीज, नई एपल वॉच और एयरपॉड्स शामिल हैं। iPhone 17 सीरीज  का बड़ा हाइलाइट होने वाला है  iPhone 17 Air स्‍मार्टफोन, यह ऐपल का सबसे पतला आईफोन होगा। अनुमान लगाया जा रहा है कि कंपनी प्‍लस मॉडल को स्‍क‍िप करके आईफोन 17 एयर को लाने जा रही है। उम्‍मीद है कि हर बार की तरह इस बार भी इवेंट की शुरुआत टिम कुक करेंगे। उसके बाद एक-एक करके नई घोषणाएं की जाएंगी। यह इवेंट भारत के समय के अनुसार मंगलवार रात 10 बजकर 30 मिनट से शुरू होगा, जिसे ऐपल के यूट्यूब चैनल समेत एक्‍स और वेबसाइट पर लाइव देखा जा सकेगा।ऐपल लॉन्‍च इवेंट में कंपनी तीन स्‍मार्टवॉच को पेश कर सकती है।

इनमें Watch सीरीज 11, ‌Apple Watch SE‌ 3 और Apple Watch Ultra का नाम सामने आ रहा है। नई ऐपल वॉच एस11 चिपसेट के साथ कई इम्‍प्रूवमेंट्स पेश कर सकती हैं।कयास लगाये जा रहें हैं कि सबसे पतला आईफोन 17 एयर चीन में बिक्री के लिए नहीं जाएगा, क्‍योंकि उसमें फ‍िजिकल सिम ट्रे स्‍लॉट नहीं दिया जा रहा है। चीन में बिकने वाले हर स्‍मार्टफोन में सिम ट्रे स्‍लॉट होना जरूरी है। क्‍योंकि आईफोन 17 एयर को ईसिम सपोर्ट के साथ लाया जा सकता है, इसलिए चीन में वह उपलब्‍ध नहीं हो सकता है।

 

आईफोन 17 सीरीज की खास बातें क्या?

 मार्क गुरमन, ब्लूमबर्ग के अनुसार, ऐपल पहली बार ऑरेंज और ब्‍लू कलर ऑप्‍शन को लेकर आ सकती है। वही बेहतर ऑप्टिकल जूम के साथ कैमरा क्षमता में सुधार देखने को मिल सकता है, फोन को हीट से बचाने के लिए वेपर चेंबर कूलिंग सिस्‍टम दिया जा सकता है।

iPhone 17 Air के प्राइस क्‍या हो सकते हैं?

कयास लगाया जा रहा है कि ऐपल अपने सबसे पतले आईफोन को प्‍लस मॉडल की जगह लाएगी और यह 128 जीबी स्‍टोरेज में उपलब्‍ध नहीं होगा। iPhone 17 Air के दाम 256 जीबी मॉडल के लिए 1099 डॉलर लगभग 96,789 रुपये से शुरू हो सकते हैं। 512 जीबी स्‍टोरेज मॉडल को 1299 डॉलर लगभग 1,14,412 रुपये और 1 टीबी मॉडल को 1499 डॉलर लगभग 1,32,027 रुपये में लाया जा सकता है।

iPhone 17 Pro के प्राइस क्‍या हो सकते हैं?

iPhone 17 Pro का बेस मॉडल 256 जीबी स्‍टोरेज के साथ शुरू हो सकता है। इसकी कीमत 1199 डॉलर लगभग 1,05,600 रुपये हो सकती है। 512 जीबी स्‍टोरेज मॉडल को 1399 डॉलर लगभग 1,23,215 रुपये और 1 टीबी मॉडल को 1599 डॉलर लगभग 1,40,830 रुपये में लाया जा सकता है। रिपोर्ट न्यूज पीडिया 24