गृह मंत्री अमित शाह ने आज लखनऊ का दौरा किया । लखनऊ एयरपोर्ट पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी, डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य और ब्रजेश पाठक सहित कई वरिष्ठ नेताओं ने केंद्रीय गृह मंत्री का जोरदार स्वागत किया बतादें उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में राष्ट्र प्रेरणा स्थल पर यूपी महोत्सव का भव्य शुभारंभ हो गया है।
उनके आगमन को लेकर लखनऊ में खास उत्साह का माहौल देखने को मिला, यूपी दिवस समारोह का आयोजन 24 से 26 जनवरी तक किया जा रहा है। कार्यक्रम के उद्घाटन अवसर पर केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह लखनऊ पहुंचे और उन्होंने यूपी दिवस समारोह का उद्घाटन किया।मुख्यमंत्री योगी ने अमित शाह को पुष्पगुच्छ भेंट कर प्रदेश सरकार की ओर से स्वागत किया।
अमित शाह अपने जोशीले अंदाज और भाषण से भी जाने जाते है। यूपी दिवस समारोह के मंच से अमित शाह ने सपा, बसपा और कांग्रेस पर तीखा हमला बोला शाह ने अपने संबोधन की शुरुआत ‘जय श्री राम’ और ‘भारत माता की जय’ के नारों के साथ की। उन्होंने लखनऊ की जनता से कहा—“आज यूपी दिवस है भाई, लखनऊ वालों की आवाज को क्या हो गया है?” इसके बाद पूरा पंडाल नारों से गूंज उठा। इसके साथ ही उन्होने प्रधानमंत्री मोदी और मुख्यमंत्री योगी की जमकर तारीफ की।
Top Tags