केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह 14 मार्च को पंजाब आएंगे। शाह मोगा में एक विशाल रैली को संबोधित करेंगे। गृह मंत्रालय ने पंजाब भाजपा को इसकी जानकारी दे दी है।
मोगा रैली को लेकर भाजपा में लंबे समय से तैयारियां चल रही थी। गृहमंत्री अमित शाह इस दौरान 5 रैलियां करेंगे।
इस रैली में हरियाणा मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के साथ कई नेता मौजूद रहेंगे और गृहमंत्री अमित शाह का स्वागत करेंगे।
रैलियां किन स्थानों पर होगी इसकी जानकारी अभी नही दी गई है। पंजाब विधानसभा चुनाव 2027 को लेकर बीजेपी ने अपने काम करने की योजना तेज कर दिए है,
इसके पहले PM मोदी पंजाब आए थे । वही गृहमंत्री के दौरे को लेकर सभी राजनीतिक दलों की नजर अमित शाह की रैली पर टिकी हुई हैं।
जिसका मुख्य कारण शिरोमणि अकाली दल के साथ भाजपा के गठबंधन होने की संभावना है।
राजनीतिक रूप से यह चर्चा जोरों पर हैं कि 2020 में टूटा दोनों पार्टियों का गठबंधन 2027 के विधान सभा चुनाव को लेकर हो सकता है।
Top Tags