बॉलीवुड एक्टर अक्षय खन्ना की फिल्म धुरंधर ने बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा दिया है. बतादें मूवी ने 150 करोड़ का बिजनेस कर लिया है. फिल्म में अक्षय खन्ना निगेटिव रोल में है। फिल्म धुरंधर साल 2025 की मच अवेटेड फिल्म है जो 5 दिसंबर से सिनेमाघरों में दस्तक दे चुकी है, फिल्म की रिलीज को आज 6वां दिन है, लेकिन इसकी कमाई में कमी नहीं आई है। फिल्म में सभी ने दमदार ऐक्टिंग किया है लेकिन यदि इस फिल्म में किसी ने सबसे अधिक सुर्खियां बटोरी है तो वे अक्षय खन्ना हैं डायरेक्टर आदित्य धर की फिल्म ‘धुरंधर’ बॉक्स ऑफिस पर रोजाना जोरदार कमाई कर रही है
मल्टीस्टारर फिल्म के सभी कलाकारों ने उम्दा काम किया है, लेकिन स्क्रीन पर जो भौकाल अक्षय खन्ना ने मचाया है, उसका खुमार सोशल मीडिया पर देखने को मिल रहा है। रहमान डकैत के रोल में उन्होंने ऐसी छाप छोड़ी कि हीरो रणवीर सिंह को छोड़ इंटरनेट पर अक्षय का बोलबाला हो रहा है. सोशल मीडिया पर अक्षय खन्ना के अभिनय की भर भरकर तारीफ हो रही है, उनकी धमाकेदार एंट्री देख दर्शकों का दिमाग हिल गया है, जिस तरह वे गाने पर डांस करते हुए एंट्री देख दर्शकों को दिवाना कर दिया।
फिल्म धुरंधर में जो पाकिस्तान दिखता है, वो असल में पाकिस्तान है ही नहीं. मेकर्स ने इसे रियल लुक देने के लिए पंजाब के एक गांव में खास सेट तैयार किया था. क्योंकि इसका लुक कहानी में दिखाए गए पाकिस्तान जैसे इलाकों से काफी मिलता-जुलता है. धुरंधर में रहमान डकैत के रोल में अक्षय खन्ना ने गर्दा उड़ाया. फिल्म में उनके हाव-भाव, चाल और डायलॉग डिलीवरी ने फैंस को इतना इंप्रेस किया कि लोग उन्हें..विलेन ऑफ द ईयर’ का टैग दे रहे हैं. वहीं फिल्म का सेकंड पार्ट अगले साल 19 मार्च को आएगा ।
Top Tags