हरियाणा के कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री श्याम सिंह राणा ने सहारनपुर-कुरुक्षेत्र रोड के यमुनानगर-रादौर खंड के निर्माण और सुधार कार्य की शुरुआत की। करीब 27 करोड़ रुपये की लागत वाली इस परियोजना को लोक निर्माण विभाग (PWD) की ओर से 12 महीने में पूरा करने का लक्ष्य रखा गया है।

परियोजना के तहत सड़क की री-कारपेटिंग, सतह सुधार और जरूरी ढांचे को बेहतर किया जाएगा। यमुनानगर क्षेत्र में अलीपुरा से जोड़िया नाका तक सड़क की री-कारपेटिंग होगी। वहीं, दामला गांव में सड़क सुधार के साथ डिवाइडर का निर्माण भी किया जाएगा।

मंत्री ने कहा कि यमुनानगर-रादौर मार्ग पर यातायात का दबाव लगातार बढ़ रहा है। भारी वाहनों की आवाजाही के कारण सड़क के सुधार की जरूरत थी। यह सड़क रादौर और यमुनानगर को जोड़ने के साथ उत्तर प्रदेश की सीमा से भी संपर्क बनाती है। सड़क बेहतर होने से आसपास के गांवों के लोगों, किसानों, व्यापारियों और रोजाना आने-जाने वालों को सुविधा मिलेगी।

श्याम सिंह राणा ने अधिकारियों को काम में गुणवत्ता बनाए रखने और तय समय में परियोजना पूरी करने के निर्देश दिए। उन्होंने निर्माण के दौरान यातायात और स्थानीय लोगों की आवाजाही का भी ध्यान रखने को कहा।

Related Posts