लाडो लक्ष्मी योजना की 11वीं किस्त भी जारी, 10.10 लाख महिलाओं को मिला लाभ

हरियाणा सरकार ने विभिन्न सरकारी योजनाओं के तहत बड़ी संख्या में लाभार्थियों को सीधे आर्थिक सहायता पहुंचाई है। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने 50 लाख से अधिक लाभार्थियों के खातों में 1,890 करोड़ रुपये से ज्यादा की राशि ट्रांसफर की।

इस दौरान दीन दयाल लाडो लक्ष्मी योजना की 11वीं किस्त भी जारी की गई। इसके तहत 10.10 लाख महिलाओं के खातों में 212.16 करोड़ रुपये भेजे गए। सरकार का कहना है कि योजना का उद्देश्य पात्र महिलाओं को आर्थिक रूप से मजबूत बनाना और उन्हें अपने परिवार से जुड़े फैसलों में अधिक सक्षम बनाना है।

इसके अलावा उद्योग एवं वाणिज्य विभाग की 7 अलग-अलग योजनाओं के तहत उद्यमियों और उद्योगों को 311.25 करोड़ रुपये की प्रोत्साहन राशि दी गई। सरकार के अनुसार, इससे प्रदेश में निवेश और रोजगार को बढ़ावा देने के साथ उद्योगों को आगे बढ़ने में मदद मिलेगी।

मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार का प्रयास है कि योजनाओं का लाभ पात्र लोगों तक बिना देरी और पारदर्शी तरीके से पहुंचे। इसके लिए राशि सीधे लाभार्थियों के बैंक खातों में ट्रांसफर की जा रही है।

सरकार ने कहा कि डबल इंजन सरकार का लक्ष्य हर पात्र व्यक्ति को सरकारी योजनाओं का सीधा लाभ देना और प्रदेश में विकास की गति को लगातार बढ़ाना है।

Related Posts