पंजाब सरकार बागवानी को बढ़ावा देकर किसानों की आमदनी बढ़ाने पर जोर दे रही है। इसी को लेकर बागवानी मंत्री मोहिंदर भगत ने चंडीगढ़ में विभाग के अधिकारियों के साथ बैठक की। बैठक में बागवानी से जुड़े कामों और चल रही विकास परियोजनाओं की समीक्षा की गई। मंत्री ने खास तौर पर आलू किसानों और कोल्ड स्टोरेज मालिकों की समस्याओं को प्राथमिकता से हल करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि किसानों को किसी तरह की परेशानी न हो और विभाग से जुड़े सभी काम समय पर पूरे किए जाएं।
बैठक में इन मुद्दों पर हुई चर्चा
- आलू किसानों की समस्याओं को जल्द दूर करने पर जोर।
- कोल्ड स्टोरेज मालिकों की समस्याओं के समाधान के निर्देश।
- विभाग की विकास परियोजनाओं को तेजी से पूरा करने को कहा।
- 1,300 करोड़ रुपये के JICA प्रोजेक्ट की प्रगति की समीक्षा।
- ‘अपना पिंड–अपना बाग’ योजना पर चर्चा।
- किसानों को खेती के साथ दूसरे काम अपनाने के लिए प्रोत्साहित करने पर जोर।
मंत्री ने कहा कि किसानों को खेती के साथ बागवानी और अन्य सहायक व्यवसायों से जोड़ने की जरूरत है। सरकार की योजनाओं का फायदा जमीन स्तर पर सीधे किसानों तक पहुंचना चाहिए। बैठक में बागवानी विभाग के वरिष्ठ अधिकारियों ने राज्य में चल रहे कामों और परियोजनाओं की जानकारी मंत्री को दी।


