चंडीगढ़ 21 अगस्त 2026: रक्षाबंधन के मौके पर DHL Express ने अपनी Rakhi Express सेवा फिर शुरू की है। इसके तहत भारत से विदेश भेजे जाने वाले अंतरराष्ट्रीय शिपमेंट पर ग्राहकों को 50% की छूट मिलेगी।
यह ऑफर 28 अगस्त 2026 तक लागू है। छूट का लाभ लेने के लिए DHLRAKHI50 प्रोमो कोड का इस्तेमाल किया जा सकता है।
ग्राहक राखी और गिफ्ट विदेश भेजने के लिए पूरे भारत में DHL Express और Blue Dart के रिटेल सर्विस पॉइंट पर बुकिंग कर सकते हैं। इसके अलावा MyDHL+ और DHL Express कस्टमर सर्विस के जरिए भी शिपमेंट बुक किया जा सकता है।
DHL Express के वाइस प्रेसिडेंट कमर्शियल इंडिया संदीप जुनेजा ने कहा कि रक्षाबंधन परिवारों को जोड़ने वाला त्योहार है। Rakhi Express के जरिए विदेश में रहने वाले अपनों तक राखी और उपहार भेजना आसान बनाने की कोशिश की गई है।
DHL Express भारत से 220 से ज्यादा देशों और क्षेत्रों में शिपमेंट पहुंचाता है। कंपनी ट्रैकिंग और डिलीवरी से जुड़ी जानकारी SMS और ईमेल के जरिए भी देती है।
ऑफर से जुड़ी जानकारी के लिए ग्राहक DHL Express के टोल फ्री नंबर 1800 30 345 पर संपर्क कर सकते हैं। DHL की वेबसाइट पर भी अंतरराष्ट्रीय शिपमेंट के लिए कोटेशन लिया जा सकता है।


