अनंत अंबानी की संस्था Vantara ने जॉन ई. स्कैनलॉन AO को अपनी नई गवर्निंग काउंसिल का स्वतंत्र चेयरमैन बनाया है। यह काउंसिल Vantara में जानवरों की देखभाल और वन्यजीव संरक्षण से जुड़े बड़े फैसलों की निगरानी करेगी।
जॉन स्कैनलॉन पहले CITES के महासचिव रह चुके हैं। उन्हें वन्यजीव और पर्यावरण के क्षेत्र में काम करने का लंबा अनुभव है। उन्होंने संयुक्त राष्ट्र, सरकार और कई अंतरराष्ट्रीय संस्थाओं में अहम जिम्मेदारियां निभाई हैं।
Vantara के मुताबिक स्कैनलॉन ने अप्रैल 2026 में संस्था के कामकाज की स्वतंत्र समीक्षा की थी। उन्होंने सुधार के लिए कई सुझाव दिए थे। Vantara ने इन सुझावों को पूरी तरह लागू करने का फैसला किया।
स्कैनलॉन ने कहा कि Vantara अब अपने कामकाज में जांच और नियमों को और मजबूत करेगा। संस्था अब दूसरे देशों और भारत में उनके प्राकृतिक घर में जानवरों और वन्यजीवों को बचाने पर भी ज्यादा ध्यान देगी।
स्कैनलॉन को 2019 में वन्यजीवों की सुरक्षा और संरक्षण के लिए Officer of the Order of Australia (AO) सम्मान मिला था।
Vantara की स्थापना अनंत अंबानी ने की है। संस्था घायल और मुसीबत में फंसे जानवरों को बचाने, उनका इलाज करने और उनकी देखभाल करने के साथ वन्यजीवों को बचाने और उनके प्राकृतिक घरों को बेहतर बनाने के काम में भी जुटी है।


