हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि प्रदेश में लोगों को सुगम और सुरक्षित आवागमन देना सरकार की प्राथमिकता है। उन्होंने अधिकारियों को सड़कों के निर्माण और मरम्मत कार्यों में किसी भी तरह की लापरवाही नहीं बरतने के निर्देश दिए।

मुख्यमंत्री ने कहा कि सड़क परियोजनाएं तय समय-सीमा में पूरी होनी चाहिए। समय पर काम पूरा नहीं करने वाले ठेकेदारों पर जुर्माना लगाया जाएगा और जरूरत पड़ने पर उन्हें ब्लैकलिस्ट भी किया जाएगा। उन्होंने अधिकारियों से निर्माण कार्यों की नियमित निगरानी करने को कहा।

शिकायतों का तुरंत समाधान

मुख्यमंत्री ने ‘हमारी सड़क’ ऐप पर मिलने वाली शिकायतों का जल्द समाधान करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि शिकायतों को लंबित रखने वाले अधिकारियों की जिम्मेदारी तय होगी और लापरवाही मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।

तारकोल की देरी पर विकल्प

नायब सिंह सैनी ने कहा कि यदि तारकोल उपलब्ध होने में देरी होती है तो जरूरी सड़कों का निर्माण सीमेंटेड तकनीक से कराया जाए, ताकि लोगों को लंबे समय तक परेशानी न हो।

उन्होंने रेलवे से प्रभावित सभी सड़क परियोजनाओं की सूची तैयार कर आरओबी निर्माण में तेजी लाने के भी निर्देश दिए। मुख्यमंत्री ने कहा कि विकास कार्यों में देरी किसी भी स्तर पर स्वीकार नहीं की जाएगी।

Related Posts