पंजाब पुलिस ने मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के ‘यु/द्ध न/शे के विरुद्ध’ अभियान को गांवों से लेकर स्कूल-कॉलेजों तक पहुंचाने के लिए व्यापक जनसंपर्क अभियान चलाया है। 1 मार्च 2025 से अब तक राज्यभर में 39 हजार से अधिक पुलिस-पब्लिक बैठकें आयोजित की जा चुकी हैं।
इन बैठकों का मुख्य उद्देश्य लोगों को न/शे के नुकसान के प्रति जागरूक करना और न/शे की रोकथाम में समाज की भागीदारी बढ़ाना है। 5 अगस्त 2026 तक स्कूलों, कॉलेजों और अन्य शिक्षण संस्थानों में 10,605 जागरूकता बैठकें हुईं। वहीं युवाओं से जुड़ी 3,303 संपर्क बैठकें भी आयोजित की गईं।
ग्रामीण और शहरी क्षेत्रों में 25,328 से अधिक बैठकें गांव व वार्ड रक्षा समितियों के साथ की गई हैं। पंजाब पुलिस के अनुसार, राज्य में करीब 13 हजार ग्राम रक्षा समितियों में 1.25 लाख स्वयंसेवक जुड़े हैं। ये लोग न/शे से जुड़ी गतिविधियों की जानकारी पुलिस तक पहुंचाने के साथ जरूरतमंदों को नशा मुक्ति और पुनर्वास सेवाओं से जोड़ने में भी मदद कर रहे हैं।
डीजीपी गौरव यादव ने कहा कि न/शे के खिलाफ लड़ाई केवल पुलिस कार्रवाई से नहीं जीती जा सकती। इसके लिए जनता की सक्रिय भागीदारी जरूरी है।


