पंजाब सरकार अकाल तख्त और विपक्ष के निशाने पर है। सोमवार को श्री अकाल तख्त साहिब पर इस मामले में एक बेहद महत्वपूर्ण और ऐतिहासिक सुनवाई हुई।
श्री अकाल तख्त के जथेदार कुलदीप सिंह ने पंजाब सरकार को निर्देश दिया कि एक महीने के अंदर बे/अद/बी कानून पर अकाल तख्त की आपत्तियों का समाधान करें।
पांच सिंह साहिबानों ने पंजाब सरकार को कड़ा अल्टीमेटम दिया है।
अकाल तख्त के जत्थेदार ने स्पष्ट निर्देश दिया है कि इस अवधि के भीतर सरकार अकाल तख्त द्वारा दिए गए सुझावों के अनुरूप बे/अद/बी वि/रोधी कानून में आवश्यक संशोधन करे।
उन्होंने कहा कि अगर सरकार ऐसा नहीं करती तो उनके खिलाफ स/ख्त धार्मिक व कानूनी कार्रवाई की जाएगी।


