मोहाली के नगर कांउसिल लालड़ू में नए नेतृत्व के गठन को लेकर आज शुक्रवार को एक साथ प्रधान, सीनियर प्रधान और उपप्रधान प्रधान का चुनाव सर्वसम्मति से संपन्न हुए।
इस निर्विरोध चुनाव के साथ ही नगर काउंसिल को स्थाई बोर्ड मिल गया है।
नगर काउंसिल कार्यालय में पार्षदों की एक बैठक कनवीनर-कम-एसडीएम डेराबस्सी अमित गुप्ता के नेतृत्व में हुई।
इस मौके पर विधायक कुलजीत सिंह रंधावा भी मौजूद रहे।
नगर काउंसिल लालड़ू का प्रधान पद अनुसूचित जाति के लिए रिजर्व होने के कारण वार्ड नंबर छह से जोरावर सिंह को प्रधान बनाया गया
जबकि वार्ड नंबर आठ से हरीश कुमार को सीनियर प्रधान और वार्ड नंबर चार के अमनदीप राणा को उप प्रधान बनाया गया।
आम आदमी पार्टी के इन सभी पदाधिकारी के नाम वार्ड नंबर 1 से पार्षद महिमा शर्मा ने पेशकश किया जिसे बाद में सभी ने सहमति प्रकट की।


