महाराष्ट्र के पुणे में बने लोहगढ़ किले पर घूमने गया युवक केतन अग्रवाल फोटो खींचते समय 400 फीट गहरी खाई में गिर गया। चोटों के चलते उसकी मौ/त हो गई। पुलिस के मुताबिक तेज हवाओं के चलने से वह बैलेंस नहीं बना सका और फिसल गया।
केतन पुणे के जाने-माने उद्योगपति विशाल अग्रवाल के बेटे हैं और वो परिवार के ही रियल एस्टेट बिजनेस को संभाल रहे थे. केतन रियल एस्टेट बिजनेस ‘सक्सेस ग्रुप’ के डायरेक्टर और CMO थे.
यह हादसा तब हुआ जब उनकी मंगेतर और दो करीबी दोस्त, केतन की होने वाली पत्नी का जन्मदिन मनाने के लिए किले पर चढ़े थे। उसकी शादी इसी साल नवंबर में होने वाली थी। लेकिन केतन की मौत को लेकर अब खुलासा हो गया पुलिस ने जांच में यह पाया कि ये महज एक मौत नही बल्कि हत्या है औऱ हत्यारा कोई और नही केतन की ही मंगेतर सिया गोयल निकली। सिया ने ही अपने प्रेमी चेतन के साथ मिल कर केतन अग्रवाल को 400 फीट की गहरी खाई में धक्का देकर ह/त्या कर दी
पुलिस के अनुसार, सिया और चेतन करीब तीन साल से एक-दूसरे को जानते थे, लेकिन सिया के परिवार ने उसकी शादी केतन से तय कर दी थी। केतन के परिवार के अनुसार, सिया पहले शादी को लेकर संकोच जता चुकी थी और एक बार शादी टालने की बात भी कह चुकी थी।
केतन और सिया की सगाई हो चुकी थी और दोनों की इस साल शादी होने वाली थी. इसके लिए परिवारों ने राजस्थान के जयपुर में एक महल को 17 करोड़ रुपये में बुक किया था. शादी से पहले केतन अग्रवाल और सिया का बाली जाने की योजना थी, जहां कपल प्री-वेडिंग फोटोशूट करने वाला था. ये ट्रिप आखिरी मिनट में कैंसल हो गई क्योंकि केतन का पासपोर्ट अचानक गायब हो गया था. इसके बाद 18 जून को केतन अपनी मंगेतर सिया गोयल के साथ पुणे के पास ऐतिहासिक लोहगढ़ किले में ट्रेकिंग के लिए गए थे. यहीं सिया ने अपने मंगेतर के साथ मिलकर साजिश के तहत केतन को खाई में धकेल दिया.
पुलिस के अनुसार, सिया यह शादी नहीं चाहती थी, उसे लगता था मंगतेर केतन उसके और चेतन के बीच आ रहा है इसलिए उसने केतन को मारने की साजिश रची। वह अपने बर्थडे से एक दिन पहले 18 जून को ट्रैकिंग के बहाने केतन को अपने साथ लोहगढ़ किले लेकर गई। सिया ने पुलिस को गुमराह करने के लिए बताया था कि केतन का पैर फिसल गया था। पुलिस ने भी हादसा मानकर केस दर्ज किया था।


