लखनऊ अग्निकां/ड की जांच के लिए घटनास्थल पर पहुंची SIT की टीम ने करीब 1 घंटे की तफ्तीश की। लखनऊ जोन प्रवीण कुमार ने कहा कि घटना के सभी पहलुओं पर गहनता से जांच करके हम अपने रिपोर्ट प्रस्तुत करेंगे. कोई भी बिंदु छूटेगा नहीं, हम बिल्कुल विस्तृत जांच करेंगे निर्धारित समय में हर आयाम पर जांच करेंगे. घटनास्थल का निरीक्षण करेंगे राज्य सरकार की तरफ से एसआईटी गठित की गई है, उसके तहत हम जांच करेंगे.
लखनऊ अग्नि/कांड में जान गं/वाने वाले 29 साल के नीलेश की बहन ने कहा कि इस अग्नि/कांड के लिए कोचिंग के मालिक के साथ साथ देर पहुंचा फायर डिपार्टमेंट जिम्मेदार है क्योंकि अगर पानी समय पर पहुँच जाता, तो कई बच्चों की जान बचाई जा सकती थी, जिनमें मेरा भाई भी शामिल है, फायर ब्रिगेड बहुत देर से, यानी करीब 40 मिनट से एक घंटे बाद पहुँची. इस देरी की वजह से कई लोगों की जा/न चली गई.
लखनऊ अग्रि/कांड में आम आदमी पार्टी के राज्यसभा सांसद संजय सिंह ट्रॉमा सेंटर पहुंचे, मरीजों से हालचाल लिया और सरकार की व्यवस्थाओं पर सवाल उठाए अपने बयान में उन्होने दो/षि/यों के खिलाफ क/ड़ी कार्रवाई की मांग उठाई है।


