भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन दोपहर करीब 12.25 बजे गुरू रामदास जी अंतरर्राष्ट्रीय हवाई अड्डा, अमृतसर पहुंचे।
उनके साथ भाजपा के राष्ट्रीय महामंत्री तरुण चुघ भी दिल्ली से अमृतसर पहुंचे। दोपहर 1.00 बजे नितिन नवीन का वहां मौजूद भाजपा अध्यक्ष केवल सिंह ढिल्लों, वरिष्ठ नेता मनोरंजन कालिया, पूर्व भाजपा प्रदेशाध्यक्ष सुनील जाखड़ व श्वेत मलिक, जिला भाजपाध्यक्ष हरविंदर सिंह संधू सहित सैंकड़ों भाजपा कार्यकर्ताओं की तरफ से उनका फूल-मालाओं के साथ भव्य स्वागत किया गया।
उनके स्वागत में सांस्कृतिक ग्रुप की तरफ से ढोल की थाप पर पंजाबी गीत बोले गए ।
बीजेपी नेताओं का कहना है कि आगामी विधानसभा चुनाव को देखते हुए यह दौरा कार्यकर्ताओं में नई ऊर्जा भरने का काम करेगा.
खास बात यह है कि पार्टी पहले ही साफ कर चुकी है कि वह पंजाब विधानसभा चुनाव अपने दम पर लड़ने की तैयारी कर रही है.


