CM भगवंत मान ने आज जालंधर को बड़ी सौगात दी है। जालंधर में विकास को नई रफ्तार देने पहुंचे मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने शाहकोट क्षेत्र में सतलुज नदी के धुस्सी बांध पर बनने वाली 35 किलोमीटर लंबी पक्की सड़क की आधारशिला रखी। ये सड़क गिदड़पिंडी से फिल्लौर तक बनाई जाएगी जिससे आस पास के दर्जनों गांवो की कनेक्टिविटी मजबूत होगी। इस अवसर पर उनके साथ सांसद बलबीर सिंह सीचेवाल भी मौजूद थे । वही स्थालिय लोगों ने बताया कि 2023 में धुस्सी बांध टूटने से भारी नुकसान का सामना करना पड़ा था। इसके बाद से बांध को मजबूत करने और स्थाई सड़क बनाने की लगातार मांग उठ रही थी जिसको आज मुख्यमंत्री मान ने पूरा किया है।
CM मान ने कहा आज शाहकोट के गांव मंडला छन्ना में ‘धुसी बान लिंक रोड’ का नींव पत्थर रखा गया, जिससे इलाके के लोगों की लंबे समय से चली आ रही मांग पूरी हुई। क्योंकि यह इलाका बाढ़ से प्रभावित है, इसलिए सड़क बनाने में अच्छी क्वालिटी का मटीरियल इस्तेमाल किया जाना चाहिए और लोगों से खुद इस काम की निगरानी करवानी चाहिए। पहले के मुख्यमंत्री बाढ़ आने पर सिर्फ हेलीकॉप्टर से ऊपर से देखते थे, लेकिन हमारी सरकार ज़मीन पर खड़ी होकर लोगों की समस्याओं का समाधान करती है। गांवों का विकास और लोगों को आसान सुविधाएं देना हमारी सबसे बड़ी प्राथमिकता है। ‘आपकी सरकार’ पंजाब के हर कोने में विकास लाने के लिए पूरे कमिटमेंट के साथ काम कर रही है।


