कांग्रेस सांसद राहुल गांधी का आज जन्मदिन है। राहुल गांधी आज 56 साल के हो गए है। राहुल गांधी कार्यकर्ताओं के साथ जन्मदिन मनाने के लिए कांग्रेस ऑफिस पहुंच गए हैं। उनके साथ प्रियंका गांधी भी मौजूद है।
राहुल गांधी का जीवन परिचय
राहुल गांधी का जन्म 19 जून साल 1970 में दिल्ली के होली फैमिली हॉस्पिटल में हुआ था। राहुल पूर्व पीएम राजीव गांधी और कांग्रेस प्रेसिडेंट सोनिया गांधी के बेटे हैं। दो भाई-बहनों में राहुल गांधी बड़े हैं। उनसे छोटी प्रियंका गांधी हैं। भारत के साथ साथ राहुल ने अपनी पढ़ाई विदेश में भी कि है, राहुल गांधी ने शुरुआती पढ़ाई दिल्ली के मॉडर्न स्कूल से की है । दिल्ली के सेंट स्टीफन कॉलेज के साथ ही अमेरिका के हार्वर्ड यूनिवर्सिटी के साथ ही फ्लोरिडा के रोलिन्स कॉलेज और ब्रिटेन के कैम्ब्रिज यूनिवर्सिटी से एमफिल की डिग्री ली है, उन्होने लंदन से मैनेजमेंट कंसल्टिंग फर्म मॉनिटर ग्रुप में भी काम किया है।
PM मोदी के साथ अन्य नेताओं ने दी शुभकामनाएं
राहुल गांधी के जन्म दिन को लेकर देश भर के कांग्रेसी नेताओं ने धूमधाम से उनके जन्मदिन को लेकर अलग अलग अंदाज में सेलेब्रशन किया । वाराणसी में कार्यकर्ताओं ने उनको परशुराम बनाना कर उनकी तस्वीर पर दूध चढ़ाया।
उनके जन्मदिन पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे और INDIA ब्लॉक के कई नेताओं ने शुभकामनाएं दीं।
दिल्ली स्थित कांग्रेस मुख्यालय इंदिरा भवन के बाहर राहुल गांधी के जन्मदिन के पोस्टर लगाए गए।
PM मोदी ने X पर लिखा
लोकसभा में नेता विपक्ष राहुल गांधी जी को जन्मदिन की शुभकामनाएं। उनके अच्छे स्वास्थ्य और लंबी उम्र की कामना करता हूं।
कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे
कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने कहा कि राहुल गांधी संविधान के आदर्शों के प्रति समर्पित हैं। उन्होंने हमेशा उन लोगों की आवाज उठाई है, जिन्हें अक्सर नजरअंदाज कर दिया जाता है। मल्लिकार्जुन खड़गे ने कहा कि लोगों के बीच लगातार रहने और सत्ता से सच बोलने के साहस के जरिए राहुल गांधी ने समाज के सबसे कमजोर और वंचित तबकों के लिए लगातार संघर्ष किया है। समावेशिता, सामाजिक न्याय, सद्भाव और करुणा जैसे कांग्रेस के मूल्यों की झलक राहुल गांधी के सार्वजनिक जीवन और नेतृत्व में दिखाई देती है।


