यूक्रेन और रूस के बीच जारी युद्ध एक बार फिर खत/रनाक मोड़ पर पहुंच गया है। यूक्रेन ने गुरुवार को रूस पर अब तक का सबसे बड़ा ड्रोन ह/मला किया। रूस के रक्षा मंत्रालय के अनुसार, रातभर में करीब 1,000 ड्रोन और चार क्रूज मिसाइलों को मा/र गिराया गया। लगभग 200 ड्रोन राजधानी मॉस्को की ओर बढ़ रहे थे।

हमले के बाद रूस के कई इलाकों में अफरा-तफरी का माहौल देखने को मिला। दक्षिणी रोस्तोव क्षेत्र स्थित एक ऑयल डिपो में भी/षण विस्फोट हुआ, जिसमें एक व्यक्ति की मौ/त हो गई। वहीं मॉस्को की कपोतन्या ऑयल रिफाइनरी को भी निशाना बनाया गया। विस्फोट इतना शक्तिशाली था कि ऑयल टैंक का ढक्कन कई मीटर ऊपर उछल गया और इलाके में काले धुएं के गुबार छा गए।

स्थानीय मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, ड्रोन हमलों के कारण पास के एक शॉपिंग सेंटर में आग लग गई, जबकि कई रिहायशी और व्यावसायिक इमारतों को नुकसान पहुंचा। हमले के कारण मॉस्को के प्रमुख हवाई अड्डों पर भी कुछ समय के लिए उड़ानों का संचालन रोकना पड़ा। कई ऊंची इमारतों को खाली कराया गया।

यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमिर जेलेंस्की ने कहा, “हम यह युद्ध नहीं चाहते थे, लेकिन अगर यूक्रेन जलेगा तो मॉस्को भी जलेगा।”  इस हमले के बाद दोनों देशों के बीच तनाव और बढ़ गया है तथा अंतरराष्ट्रीय समुदाय की चिंता भी गहरा गई है।

Related Posts