नौकरीपेशा लोगों के लिए एक बड़ी राहत भरी खबर सामने आ रही है। सरकार कर्मचारी भविष्य निधि संगठन (EPFO) को और ज्यादा आधुनिक बनाने की दिशा में काम कर रही है। इसके लिए एक नया डिजिटल सिस्टम EPFO 3.0 तैयार किया जा रहा है। इस नए सिस्टम के आने के बाद पीएफ से पैसा निकालना और भी आसान हो जाएगा। पीएफ खाते में जमा पैसा अबUPI और ATM से निकाला जा सकता है। श्रम मंत्रालय को ओर से ये सूचना जारी कि गई है।

नई व्यवस्था में यह सुविधा दी जा सकती है कि कर्मचारी अपने पीएफ खाते को सीधे यूपीआई और एटीएम से जोड़ सकें। इससे वे अपने बैलेंस का कुछ हिस्सा तुरंत निकाल पाएंगे। बताया जा रहा है कि एटीएम से पैसे निकालने के लिए एक विशेष EPF कार्ड दिया जा सकता है,  जो डेबिट कार्ड की तरह काम करेगा। वहीं यूपीआई के जरिए पैसा सीधे बैंक खाते में ट्रांसफर हो सकेगा। ये योजना इसी महीने से शुरु की जा रही है।

अभी तक कर्मचारियों को अपना पीएफ तुरंत नही मिल पाता था, पीएफ निकालने के लिए ऑनलाइन क्लेम फॉर्म भरना पड़ता है। जिसमें कई दिन लग जाते हैं क्योंकि इसमें कई तरह की जांच और प्रोसेसिंग होती है अब ये नया डिजिटस सिस्टम EPFO 3.0 का मकसद इसी प्रक्रिया को तेज और सरल बनाना है, ताकि जरूरत पड़ने पर लोग तुरंत अपने पैसे निकाल सके ।

Related Posts