17 जून को लखनऊ के लोक भवन सभागार में उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड द्वारा चयनित कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसमें 930 कंप्यूटर ऑपरेटर (ग्रेड-ए) को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने नियुक्ति पत्र वितरित किया  .इस कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने पुलिसकर्मियों को ड्यूटी के समय रील बनाने से बचने की नसीहत दी और कहा यह पूरी तरह अनुशासनहीनता है अपनी ड्यूटी के प्रति सजग सतर्क और जागरुक रहना होगा ताकि सिस्टम पर कोई उंगली न उठा सके.

इस अवसर पर नवनियुक्त पुलिस कर्मियों और उनके परिवारों को बधाई देते हुए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि आज उत्तर प्रदेश में युवाओं की प्रतिभा का सम्मान हो रहा है। ‘बिना पर्ची, बिना खर्ची’ के प्रदेश के योग्य युवाओं को सरकारी नौकरियों की सौगात मिल रही है। उन्होने कहा पुलिस भर्ती प्रक्रिया को अगर हम भी पिछली सरकारों की तरह टालते तो ये सवा दो लाख भर्तियां अकेले उत्तर प्रदेश पुलिस में नहीं हो पातीं ।

सीएम योगी ने सभी नवनियुक्त कंप्यूटर ऑपरेटरों को पूरी ईमानदारी, कर्तव्यनिष्ठा और तकनीक के सही इस्तेमाल के साथ पुलिस विभाग को सुदृढ़ बनाने के लिए प्रेरित किया।

सीएम योगी ने कहा मुझे पूर्ण विश्वास है कि ये सभी कंप्यूटर ऑपरेटर अपने विभाग, राज्य और देश के प्रति दायित्वों का पूरी निष्ठा एवं ईमानदारी के साथ निर्वहन करेंगे। सभी को हार्दिक बधाई एवं उज्ज्वल भविष्य की मंगलकामनाएं।

Related Posts