इंडिया-ए और श्रीलंका-ए के बीच वनडे ट्राई सीरीज का चौथा मैच दांबुला में खेला जा रहा है। पिछली भिड़ंत में इंडिया ए ने श्रीलंका पर 8 रन से जीत हासिल की थी। आज दांबुला के रंगिरी दांबुला इंटरनेशनल स्टेडियम में मैच  खेला जा रहा है ।

ट्राई नेशन ए सीरीज के चौथे मैच में श्रीलंकाई ए टीम ने इंडिया ए के खिलाफ टॉस जीतकर पहले बॉलिंग का फैसला किया।

टॉस हारकर बैटिंग कर रही भारतीय टीम की शुरुआत खराब रही है। टीम ने पावरप्ले-1 में ओपनर्स के विकेट गंवा दिए हैं। वैभव सूर्यवंशी 21 और प्रभसिमरन सिंह 11 रन बनाकर आउट हुए।

भारतीय टीम ने 10 ओवर में दो विकेट पर 57 रन बना लिए हैं। ऋतुराज गायकवाड और तिलक वर्मा क्रीज पर हैं। दोनों टीमों की नजरें ज्यादे अंक हासिल कर फाइनल के लिए क्वालिफिकेशन पर नजरें रखी हुई है।

वैभव सूर्यवंशी 14 बॉल पर 21 रन बनाकर आउट हुए। उन्होंने 3 चौके और एक छक्का लगाया। उन्हें श्रीलंकाई कप्तान सहान अराचिगे ने वानुजा सहन के हाथों कैच करा कर आउट करवाया।  वैभव के बाद प्रभसिमरन सिंह 11 रन बनाकर आउट हुए।

अब देखना होगा कि दोनो टीम कितना जबदस्त प्रदर्शन के बाद जीत हासिल करेगी।

Related Posts