(CJP) कॉकरोच जनता पार्टी आज अमृतसर आ रही है।  पुणे-लखनऊ के बाद अब अगला विरोध-प्रदर्शन अमृतसर में कर रही  है। शाम 4 बजे, अमृतसर गेट पर कॉकरोच जनता पार्टी का विरोध प्रदर्शन किया जाएगा।

कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के फाउंडर अभिजीत दीपके ने चेतावनी दी  कि अगर शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान इस्तीफा नहीं देते हैं, तो हम तब तक चैन से नहीं बैठेंगे जब तक प्रधानमंत्री खुद इस्तीफा न दे दें। उन्होंने कहा कि NEET, CUET और CBSE परीक्षाओं में शामिल होने वाले एक करोड़ छात्र पेपर लीक की वजह से परेशान हुए हैं।

“अभिजीत दीपके ने पंजाब में होने वाले प्रदर्शन पर कहा कि अमृतसर में कॉकरोच आ रहे हैं! 13 जून शाम 4 बजे, अमृतसर गेट। कौन-कौन धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा मांगने आ रहा है? इसके आगे उन्होंने कहा कि जंतर-मंतर पर हमारे प्रोटेस्ट में शामिल होने पर हरियाणा की टीचर सुलेखा दलाल का सस्पेंशन हो गया। यह हर नागरिक के असहमति के अधिकार पर हमला है। हम उनकी तुरंत बहाली की मांग करते हैं।”

इन छात्रों को न्याय दिलाने के बजाय सत्ता में बैठे लोग अपनी कुर्सियों से चिपके हुए हैं। हमारे प्रधानमंत्री को यह तय करना होगा कि क्या ज्यादा जरूरी है: एक करोड़ छात्र या कोई ऐसा मंत्री जो ठीक से काम नहीं कर रहा है।

दीपके ने कहा कि प्रधानमंत्री को ‘मन की बात’ में मीडिया की आजादी के बारे में बात करनी चाहिए। हमारा विरोध किसी खास सरकार के खिलाफ नहीं है। हम बस ऐसी सरकार चाहते हैं जो सवालों के जवाब दे।

Related Posts