चंडीगढ़, 11 जून। पंजाबी फिल्म ‘ओए भोले ओए 2’ का भव्य प्रीमियर गुरुवार को एलांते मॉल, चंडीगढ़ में आयोजित किया गया। इस अवसर पर फिल्म की पूरी स्टारकास्ट ने मीडिया, फिल्म जगत की हस्तियों और प्रशंसकों के साथ अपनी मौजूदगी दर्ज करवाई। यह बहुप्रतीक्षित पंजाबी कॉमेडी फिल्म 12 जून 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज़ होगी।

फिल्म में जगजीत संधू मुख्य भूमिका निभा रहे हैं और खास बात यह है कि वह पहली बार निर्देशन की जिम्मेदारी भी संभाल रहे हैं। फिल्म का निर्देशन जगजीत संधू और केवी ढिल्लों ने संयुक्त रूप से किया है।

प्रीमियर कार्यक्रम में फिल्म की स्टारकास्ट जगजीत संधू, सौम्या, धीरज कुमार, प्रदीप चीमा, संजी सोलंकी, अमृत एम्बी, इक्तार सिंह, जस ढिल्लों, प्रकाश गांधी और जरनैल सिंह सहित अन्य कलाकार मौजूद रहे। कलाकारों ने प्रशंसकों से मुलाकात की और फिल्म से जुड़े अपने अनुभव साझा किए।

फिल्म की कहानी जमीन, पारिवारिक रिश्तों और हास्य से भरपूर ड्रामा पर आधारित है। फिल्म में दिखाया गया है कि भोला अपनी पुश्तैनी जमीन को बचाने के लिए संघर्ष करता है, जबकि उसे करोड़ों रुपये का ऑफर दिया जाता है। फिल्म में कॉमेडी के साथ भावनात्मक और पारिवारिक पहलुओं को भी प्रमुखता से दर्शाया गया है।

प्रीमियर के दौरान कलाकारों ने कहा कि दर्शकों को इस बार पहले से कहीं अधिक मनोरंजन, हास्य और दमदार कहानी देखने को मिलेगी। फिल्म की टीम ने मीडिया से बातचीत करते हुए विश्वास जताया कि ‘ओए भोले ओए 2’ दर्शकों का भरपूर प्यार हासिल करेगी और पंजाबी सिनेमा में एक नई सफलता की कहानी लिखेगी

Related Posts