ममता बनर्जी की पार्टी तृणमूल कांग्रेस को गुरुवार को एक और बड़ा झटका लगा है, ममता बेनर्जी के पार्टी में टूट का सिलसिला जारी है। 4 दिनों में 3 राज्यसभा सांसद ने इस्तीफा दे दी है।
तृणमूल कांग्रेस के सांसद प्रकाश चिक बराइक ने राज्यसभा के सदस्य पद से इस्तीफा दे दिया है। उन्होंने अपना त्यागपत्र राज्यसभा अध्यक्ष सी पी राधाकृष्णन को भेज दिया है। इससे पहले, 8 जून को तृणमूल कांग्रेस के नेता और राज्यसभा सदस्य सुखेन्दु शेखर रे और 10 जून को सुष्मिता देव ने राज्यसभा और पार्टी दोनों से इस्तीफा दे दिया था । इस्तीफा देने वाले टीएमसी सांसदों की कुल संख्या बढ़कर तीन हो गई है।
तृणमूल कांग्रेस में लोकसभा में 28 में से 20 और राज्यसभा में 13 में से 3 सांसद यानी कुल 23 सांसद टूट चुके हैं।
इस्तीफे के बाद मीडिया से बात करते हुए प्रकाश चिक ने कहा- पश्चिम बंगाल में लोगों का फैसला भारतीय जनता पार्टी के पक्ष में था और पार्टी ने वहां सरकार बनाई। मेरे अपने चुनाव क्षेत्र में हम एक भी सीट नहीं जीत पाए। उत्तर बंगाल में भी नतीजे अच्छे नहीं रहे।
इस जनादेश को देखते हुए मुझे लगा कि अब मेरे पद पर बने रहना ठीक नहीं है। इसलिए, मैंने अपने पद और पार्टी दोनों से इस्तीफा दे दिया। आगे इंतजार कीजिए, समय के साथ सब सामने आएगा। मैं अभी बूढ़ा नहीं हूं। भविष्य में मैं क्या करूँगा, यह समय ही तय करेगा।


