हरियाणा BJP के इतिहास में आज का दिन बेहद खास होने जा रहा है।
नवनियुक्त BJP प्रदेश अध्यक्ष डॉ. अर्चना गुप्ता आज औपचारिक रूप से अपना पदभार ग्रहण करेंगी।
यह कार्यक्रम पंचकूला स्थित प्रदेश BJP कार्यालय ‘पंचकमल’ में आयोजित होगा।
हरियाणा BJP के 46 साल के इतिहास में वह दूसरी महिला प्रदेश अध्यक्ष हैं।
भाजपा के प्रदेश मीडिया प्रभारी अरविंद सैनी ने बताया कि डॉ. अर्चना गुप्ता के प्रदेश अध्यक्ष बनने से कार्यकर्ताओं में काफी उत्साह है।
समारोह को भव्य और ऐतिहासिक बनाने की तैयारी की गई है।
इस ऐतिहासिक अवसर पर मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी विशेष रूप से उपस्थित रहेंगे।


