पंजाब में निहंगों ने खालसा टैक्स की वसूली शुरु कर  दी है।  हिमाचल सरकार के एंट्री टैक्स के विरोध में निहंगों ने यह कदम उठाया है।

इसकी अगुवाई निहंग संगठन  तरना दल कर रहा है।

आज बुधवार से कुल्लू मनाली हाईवे पर कीरतपुर साहिब में  इसकी वसूली की जा रही है।

अलग अलग गाड़ीयो जिसमें बड़े और छोटे कॉमर्शियल वाहन  भी है उनसे 100 रुपये से लेकर 500 रुपए तक वसूली कि जा रही है।

इसके अलावा दोपहर 3 बजें तक इसी हाईवे पर गांव मोड़ा के पास रोड भी जाम की जाएगी. इसकी चेतावनी भी दि गयी है।

Related Posts