बिजनेसमैन और पूर्व IPL चेयरमैन ललित मोदी ने बॉलीवुड एक्ट्रेस सुष्मिता सेन के साथ बिताये गए लम्हों को लेकर और अपने रिश्ते के बारे में खुलकर बात की. उन्होने कहा उनके दिल में सुष्मिता के लिए बहुत प्यार और सम्मान है। उन्होने मुझे बहुत कुछ सीखाया आज जो कुछ भी मै हूं उसमें एक बड़ा रोल सुष्मिता का है।
सुष्मिता को ‘सेल्फ-मेड वुमन’ बताते हुए ललित ने कहा, ‘वह एक बहुत अमीर महिला हैं। उन्होंने यह सब अपने दम पर हासिल किया है। ऐसा कभी नहीं हुआ कि मैं सुष्मिता के साथ कहीं बाहर गया हूं और मुझे किसी चीज की पेमेंट करनी पड़ी हो। वह हर चीज की पेमेंट करती थीं। मैं तो मानो एक केप्ट बॉयफ्रेंड (जिसका खर्च पार्टनर उठाए) था।’
इसके बाद सोशल मीडिया पर सुष्मिता और ललित के रिश्ते की बातों को लेकर कुछ यूजर्स ने एक्ट्रेस को ‘गोल्ड डिगर’ कहा था। इस पर ललित मोदी ने जवाब देते हुए कहा, ‘वह एक सेल्फ-मेड महिला हैं और वह कभी भी किसी से कुछ स्वीकार नहीं करेंगी सुष्मिता सेन एक सिंगल मदर है जिसको लेकर ललित मोदी ने सुष्मिता की तारीफ की और कहा कि उन्होंने अपनी जिंदगी खुद संभाली है.


