पंचकूला, 1 जून : राष्ट्रीय आयुर्वेद संस्थान, पंचकूला में विश्व तंबाकू निषे/ध दिवस के अवसर में नशे के प्रति जागरूकता फैलाने के लिए नुक्कड़ नाटक का आयोजन किया गया। नुक्कड़ नाटक के माध्यम से संस्थान के विद्यार्थियों ने तंबाकू और अन्य नशीले पदार्थों के सेवन से होने वाले शारीरिक, मानसिक और सामाजिक दुष्परिणामों को दर्शाते हुए सामाजिक चेतना जगाई।

इसके साथ ही, अगद तंत्र विभाग से असिस्टेंट प्रोफेसर डॉ. सुनीता यादव ने अस्पताल में उपचार के लिए पहुंचे मरीज व उनके परिजनों तथा संस्थान के कर्मचारियों को न/शे का सेवन न करने और दूसरों को जागरूक करने की शपथ दिलाई गई।

राष्ट्रीय आयुर्वेद संस्थान के कुलपति प्रोफेसर (डॉ.) संजीव शर्मा और डीन प्रोफेसर गुलाब चंद पमनानी के मार्गदर्शन में नशे से दूर रहने और नशामुक्त समाज के निर्माण हेतु जन जागरूकता अभियान चला जा रहा है।
डीन इंचार्ज प्रोफेसर सतीश गंधर्व ने कहा कि न/शे की रोकथाम के लिए समाज के हर वर्ग की भागीदारी जरूरी है। परिवार, शैक्षणिक संस्थान, सामाजिक संगठन और स्वास्थ्य सेवाओं से जुड़े लोगों को मिलकर जन जागरूकता अभियान चलाने होंगे, ताकि युवा पीढ़ी को नशे की गिरफ्त में जाने से बचाया जा सके।

उन्होंने बताया कि संस्थान के अगद तंत्र विभाग में न/शे के आदी लोगों के उपचार सुविधा उपलब्ध है। आयुर्वेदिक चिकित्सा, परामर्श और जीवनशैली सुधार के माध्यम से मरीजों को न/शे की लत से बाहर निकालने का प्रयास किया जाता है।

Related Posts