पश्चिम बंगाल में मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी  सरकार द्वारा आज 1 जून 2026  से अन्नपूर्णा भंडार योजना लागू हो रही है  । अन्नपूर्णा भंडार योजना को लेकर महिलाओं में भारी उत्साह है. अन्नपूर्णा भंडार योजना में महिलाओं को हर महीने 3000 रुपए की मासिक सहायता दी जाएगी।  इस योजना के लिए आवेदन की प्रक्रिया आज से शुरू हो रही है. सरकार ने  आवेदन के लिए लोगों की सुविधा के लिए ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों रास्ते खोले हैं जिससे कोई भी महिला आवेदन से वंचित न रहे यहां इस बारे में जानकारी दी जा रही है अगर आप भी इस योजना का लाभ लेना चाहती हैं, इसके लिए महिलाओं की उम्र 25 से60 साल के बीच होनी चाहिए। महिला आयकरदाता नही होनी चाहिए।

ऑफलाइन आवेदन इस प्रकार करें

स्टेप 1: सबसे पहले फॉर्म लें यह आवेदन पत्र अपने नजदीकी ब्लॉक ऑफिस (BDO), नगर पालिका कार्यालय (Municipality) या पंचायत कार्यालय से निःशुल्क आवेदन पत्र प्राप्त कर सकती हैं. इसके अलावा यह 15 से 17 जून तक लगने वाले ‘जनकल्याण शिविरों’ में भी फॉर्म उपलब्ध रहेंगे.

स्टेप 2:  फॉर्म को नीले या काले पेन से साफ-साफ भरें. इसमें परिवार के मुखिया का विवरण, आधार नंबर, राशन कार्ड आईडी और बैंक खाते की जानकारी सही-सही भरनी होगी.

स्टेप 3: दस्तावेज संलग्न करें. फॉर्म के साथ अपने डाटेल्स जिसमें आधार कार्ड, वोटर आईडी, बैंक पासबुक और राशन कार्ड की स्व-सत्यापित (Self-attested) फोटो कॉपी लगाएं.

स्टेप 4: भरे हुए फॉर्म को अपने स्थानीय ब्लॉक या नगर पालिका कार्यालय के काउंटर पर जमा करें.

स्टेप 5: फॉर्म जमा करने के बाद काउंटर से एक्नॉलेजमेंट स्लिप  जरूर लें. यह आपके भविष्य के संदर्भ और स्टेटस चेक करने के काम आयेगी

 

ऑनलाइन पोर्टल पर इसका प्रोसेस इस प्रकार है.

स्टेप 1: सबसे पहले योजना के आधिकारिक पोर्टल (socialsecurity.wb.gov.in) पर लॉग-इन करें.

स्टेप 2: Apply Online या New Application पर क्लिक करें. अपना वह मोबाइल नंबर डालें जो आधार से लिंक हो.

स्टेप 3: मोबाइल पर आये ओटीपी (OTP) को दर्ज कर अपनी पहचान को सत्यापित करें.

स्टेप 4: स्क्रीन पर खुलने वाले फॉर्म में अपनी व्यक्तिगत और पारिवारिक जानकारी ध्यानपूर्वक भरें.

स्टेप 5: मांगी जानकारी की फाइलों (आधार, फोटो, पासबुक) को स्कैन करके सही साइज में अपलोड करें.

स्टेप 6: फॉर्म को अच्छी तरह जांचने के बाद सबमिट (Submit) बटन दबा दें. स्क्रीन पर एक रेफरेंस नंबर (Reference Number) आयेगा. इसे नोट कर लें या इसका स्क्रीनशॉट ले लें.

 

 

Related Posts