देश में महंगाई दिन पर दिन बढ़ती नजर आ रही है।  अब महंगाई की मार  LPG सिलेंडर पर पड़ी है । कॉमर्शियल सिलेंडर एक बार फिर महंगा हो गया है.आज यानी 1 जून से कॉमर्शियल सिलेंडर 53.50 रुपए तक महंगा हो गया है।

दिल्ली में कमर्शियल LPG सिलेंडरों की कीमत कई बार बढ़ने के बाद 1691.50 रुपये से बढ़कर 3113.50 रुपये हो गई है

वही दूसरे शहरों से पढ़ाई करने आए छात्र और जॉब करने वाले युवा आम तौर पर जिस 5 किलो वाले छोटू गैस सिलेंडर का इस्‍तेमाल करते रहे हैं, वो भी आज 1 जून से महंगा हो गया है.

छोटू सिलेंडर कहे जाने वाले 5 किलो वाले LPG सिलेंडर की कीमतों में 11 रुपए का इजाफा किया गया है। इस बढ़ोतरी के बाद अब इस सिलेंडर की कीमत 821.50 रुपए हो गई है।

पहले इसकी कीमत ₹810.50 रुपए थी। 5 किलो घरेलू सिलेंडर के दाम 339 रुपए पर स्थिर हैं

इसके अलावा केंद्र सरकार ने पेट्रोल, डीजल और ATF, यानी हवाई जहाज के ईंधन पर नई एक्सपोर्ट ड्यूटी को आज से लागू कर दिया है।

सरकार ने रिफाइनरी कंपनियों को राहत देते हुए पेट्रोल, डीजल और हवाई जहाज के ईंधन पर एक्सपोर्ट ड्यूटी घटा दी है। नई दरें आज 1 जून से लागू हो गई है। टैक्स कम होने से रिफाइनरी कंपनियों को ज्यादा मुनाफा होगा। लेकिन घरेलू पेट्रोल-डीजल के दामों पर कोई बदलाव नहीं होगा।

Related Posts