पंजाब नगर निकाय चुनाव 2026 के नतीजों में आम आदमी पार्टी को बड़ी बढ़त मिली है। निकाय चुनाव में कांग्रेस और बीजेपी पीछे रहें है आप की तेज हवा ने इन पर धुल फेंक दिया है । ऐसे में आम आदमी पार्टी के खेमे में जश्न का माहौल शुरु हो गया है।अमृतसर में AAP के झंडे लहराए गए। बंपर जीत के करीब पहुचने के बाद मनीष सिसोदिया ने पंजाब के लोगों का शुक्रिया अदा भी किया है। मनीष सिसोदिया ने भाजपा पर निशाना साधा है।
चंडीगढ़ स्थित पार्टी कार्यालय में जश्न में शामिल होते हुए मनीष सिसोदिया ने कहा, “मैं पंजाब के लोगों का धन्यवाद करना चाहता हूं।… मैं दिल से जितना धन्यवाद करूं कम है। इसके साथ ही पंजाब के लोगों ने एक मैसेज दे दिया है कि उन्हें मान सरकार का काम पसंद है और वे पिछले सवा चार सालों के उनके काम से संतुष्ट हैं। सरकार ने गांवों और शहरों दोनों में काम किया है।” केंद्र सरकार द्वारा लगातार पंजाब में ईडी की कार्यवाही पर मनीष सिसोदिया ने भाजपा पर तंज कसते हुए कहा, “एक बड़ा संदेश ED पार्टी के लिए भी है। ED पार्टी की पंजाब में कोई जगह नहीं है।
AAP कार्यालय में जश्न का माहौल
पंजाब में आम आदमी पार्टी की जीत के बाद चंडीगढ़ के सेक्टर-39 स्थित पार्टी कार्यालय में जश्न का माहौल है। कार्यकर्ताओं ने लड्डू बांटकर और आतिशबाजी कर खुशी जाहिर की है। इस मौके पर पंजाब के वित्त मंत्री हरपाल सिंह चीमा, चंडीगढ़ नगर निगम के पार्षद हरदीप सिंह सहित कई नेता मौजूद थे। पंजाब नगर निकाय चुनाव के नतीजों में जालंधर जिले में भी आम आदमी पार्टी सबसे बड़ी पार्टी बनकर उभरी है।
बरनाला नगर निगम के 50 वार्डों में आम आदमी पार्टी ने 36 सीटें जीती है । बीजेपी ने 7 सीटें और कांग्रेस ने 2 सीटे जीती है।
मोहाली में आप उम्मीदवार हरविंदर सिंह और उनकी पत्नी गुरमीत कौर ने वार्ड न. 4 से औरवार्ड न. 3 से चुनाव जीता है


