भारत में अब हवाई यात्रा करने वाले यात्रियों के लिए अगले कुछ महीने कुछ मुश्किल भरें हो सकते है। भारत की दो सबसे बड़ी एयरलाइंस, Air India और Indio ने 1 जून से अगले तीन महीनों के लिए घरेलू उड़ानों की संख्या में बड़ी कटौती करने का फैसला लिया हैं. अब घरेलू रूटों पर कम फ्लाइट्स चलने से हवाई टिकट महंगे हो सकते हैं. (ATF) एविशन टर्बाइन फ्यूल यानि विमान ईधन की कीमतों में वृद्धि के बाद पहले ही एयरलाइंस कंपनियेां ने टिकटों के दाम बढ़ाए है. महंगी टिकट के कारण यात्रियों की मांग घरेलू हवाई यात्रा में कम देखी जा रही है.

पश्चिम एशिया में तनाव के कारण भारतीय एयरलाइंस के सामने कई बड़ी मुश्किलें खड़ी हो गई हैं. होर्मुज बाधित होने से एविएशन ईंधन (ATF) की कीमतों में भारी उछाल आया है. वही ईरानी हवाई क्षेत्र से बचने के लिए अंतरराष्ट्रीय उड़ानों को लंबे रास्ते तय करने पड़ रहे हैं. पाकिस्तान का एयर स्‍पेस भारतीय विमानों के लिए बंद होने के कारण परिचालन की लागत को और बढ़ा दिया है.

इसका सबसे बड़ा असर पड़ने पर चार सबसे बड़ी एयरलाइंस ने इस साल मार्च और अप्रैल में पिछले साल के मुकाबले करीब 6% कम उड़ानें भरीं. इंडिगो ने 4.5% और एयर इंडिया ने अपनी फ्लाइट्स में 7.5% की कटौती की थी. एयर इंडिया एक्सप्रेसने तो 17.1% कम उड़ानें भरी.

फ्लाइट्स में एयर इंडिया बड़ी कटौती करेगी . Air India अपनी घरेलू उड़ानों में लगभग 15 फीसदी तक की कमी करने की योजना बना रही है. वहीं, देश की सबसे बड़ी एयरलाइन इंडिगो भी अपनी घरेलू सेवाओं में 5 से 7 फीसदी तक की कटौती कर सकती है. हालांकि एयरलाइंस ने साफ कहा है कि कोई भी रुट पूरी तरह बंद नही किया जाएगा मात्र फ्लाइस की संख्या कम की जाएगी।

 

Related Posts