चर्चित कॉकरोच जनता पार्टी पर सोमवार को सुप्रीम कोर्ट ने CJP से जुड़े व्यक्तियों की गतिविधियों की CBI से जांच करवाने की मांग पर तुरंत सुनवाई करने से इनकार कर दिया।  सोमवार को एक वकील ने सुप्रीम कोर्ट में जनहित याचिका दायर कर कॉकरोच जनता पार्टी के खिलाफ मामले की जल्द सुनवाई करने की मांग CJI और जस्टिस जॉयमाल्या बागची और जस्टिस विपुल पंचोली की बेंच ने कहा, ‘इसे इतनी भावुकता से मत लें।’ उन्होंने कहा कि उचित समय आने पर मामले की सुनवाई की जाएगी।

दरअसल, कॉकरोच जनता पार्टी के मामले में जनहित याचिका दायर करते हुए एक वकील ने अदालत से जल्द सुनवाई की मांग की थी।

कोर्ट में याचिकाकर्ता के वकील NK गोस्वामी ने कहा कि CJP, ज्यूडीशियरी की इमेज खराब कर रही है। इसके बाद CJI और जस्टिस जॉयमाल्या बागची और जस्टिस विपुल पंचोली की बेंच ने कहा, ‘इसे इतनी भावुकता से मत लें।’

क्या है कॉकरोच जनता पार्टी?

कॉकरोच जनता पार्टी एक सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म है,  जो भारत के चीफ जस्टिस सूर्यकांत की हालिया कॉकरोच टिप्पणी के बाद सामने आया।सोमवार दोपहर 12 बजे तक CJP के इंस्टाग्राम पर 2.29 करोड़ फॉलोअर्स हो गए हैं।  हालांकि अपने बयान के बाद चीफ जस्टिस ने कहा था मीडिया के कुछ हिस्सों ने उनकी बात को गलत तरीके से पेश किया. जस्टिस सूर्यकांत ने स्पष्ट किया कि उनकी टिप्पणी उन लोगों के संदर्भ में थी, जो कथित तौर पर ‘फर्जी और नकली डिग्री’ के जरिए कानूनी पेशे में प्रवेश कर रहे हैं.

कॉकरोच जनता पार्टी पर 10 लाख लोगों ने रजिस्ट्रेशन कराया था। 6 लाख लोगों ने शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग वाली याचिका पर साइन किए थे।

 

 

 

 

Related Posts