प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अपने पांच देशों के विदेश दौरे पर है आज इस दौरे के अंतिम चरण में PM  मोदी इटली की राजधानी रोम पहुंचे। एयरपोर्ट पर भारतीय समुदाय ने भी प्रधानमंत्री का जोरदार अभिनंदन किया।  पीएम मोदी का यह दौरा भारत-इटली संबंधों को नई ऊंचाइयों तक ले जाने में अहम साबित होगा।

इटली पहुंचते ही प्रधानमंत्री मोदी की प्रधानमंत्री जॉर्जिया मेलोनी से महत्वपूर्ण मुलाकात हुई। इस अवसर पर प्रधानमंत्री मेलोनी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर पीएम मोदी के साथ अपनी दोस्ताना सेल्फी साझा की और लिखा, Welcome to Rome, my friend!दौरे के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इटली के रोम में प्रधानमंत्री जॉर्जिया मेलोनी से महत्वपूर्ण बैठक की, जहां व्यापार, तकनीक और वैश्विक सुरक्षा पर चर्चा हुई

PM मोदी ने भी इटली के पीएम जॉजिया मेलोनी को मेलोडी टॉफी गिफ्ट की और इसका विडियो उन्होने खुद अपने सोशल मीडिया अकांउट पर शेयर किया विडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

मेलोनी की इस पोस्ट के बाद सोशल मीडिया पर ‘मेलोडी’ चॉकलेट को लेकर चर्चा तेज हो गई है. यह गिफ्ट दोनों नेताओं की दोस्ती और भारत-इटली रिश्तों की गर्मजोशी को दर्शाता है. विडियो में दोनो प्रधानमंत्री मुस्कुराते हुए नजर आ रहे है ।

अब इस विडियों पर कमेंट भी दिए जा रहें है। यूजर्स इसे भारत-इटली रिश्तों का स्वीट मोमेंट बता रहे हैं। वीडियो में दिख रहा है मेलोनी हाथ में मेलोडी टॉफी का पैकेट पकड़े नजर आती हैं और कहती हैं कि प्रधानमंत्री मोदी हमारे लिए एक बहुत, बहुत अच्छी टॉफी लाए हैं। इसके बाद प्रधानमंत्री मोदी मुस्कुराते हुए मेलोडी कहते हैं।

 

Related Posts