पंचकूला, 19 मई- भारत निर्वाचन आयोग द्वारा 1 जुलाई 2026 को अहर्ता तिथि मानते हुए हरियाणा राज्य में फोटोयुक्त मतदाता सूचियों के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम की घोषणा की गई है। इस कार्यक्रम की तैयारियों एवं फीडबैक प्राप्त करने के उद्देश्य से जिला पंचकूला में उपायुक्त कार्यालय के बैठक कक्ष में एक प्रशिक्षण एवं समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता भारत निर्वाचन आयोग द्वारा नियुक्त श्री संतोष कुमार दूबे, सचिव, श्री संजय कुमार, अवर सचिव तथा श्री राज कुमार, संयुक्त मुख्य निर्वाचन अधिकारी, हरियाणा ने की।

बैठक में संयम गर्ग, निर्वाचक पंजीयन अधिकारी एवं उपमंडल अधिकारी (ना.), कालका, श्री चन्द्रकांत कटारिया, निर्वाचक पंजीयन अधिकारी एवं उपमंडल अधिकारी (ना.), पंचकूला, सुश्री जागृति, नगराधीश एवं उप जिला निर्वाचन अधिकारी, पंचकूला, श्री निखिल सिंगला, तहसीलदार, कालका एवं सहायक निर्वाचक पंजीयन अधिकारी-I, 01-कालका विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र, श्री सुरेश कुमार, तहसीलदार, पंचकूला एवं सहायक निर्वाचक पंजीयन अधिकारी-I, 02-पंचकूला विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र, श्री परम नंदन, खंड विकास एवं पंचायत अधिकारी, रायपुर रानी एवं सहायक निर्वाचक पंजीयन अधिकारी-II, 01-कालका विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र, श्री हरदेव सिंह, नायब तहसीलदार, पंचकूला एवं सहायक निर्वाचक पंजीयन अधिकारी-I, 02-पंचकूला विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र, सुमन चौधरी, जिला मौलिक शिक्षा अधिकारी, पंचकूला सहित जिले की दोनों विधानसभा निर्वाचन क्षेत्रों के बीएलओ सुपरवाइजर, बूथ लेवल अधिकारी तथा जिला निर्वाचन कार्यालय के अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

बैठक में यह भी बताया गया कि जिले की दोनों विधानसभा निर्वाचन क्षेत्रों के सभी मतदाताओं से अनुरोध किया गया है कि वे विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान के दौरान भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार बीएलओ द्वारा किए जाने वाले घर-घर सत्यापन कार्य में संबंधित बीएलओ का पूर्ण सहयोग करें

Related Posts