मुख्यमंत्री तीर्थ यात्रा योजना के तहत CM नायब सिंह सैनी ने हरियाणा के बुजुर्ग श्रद्धालुओं के साथ सभी वर्गो के लिए नायाब तोहफा दिया है। उन्होने आज मुख्यमंत्री तीर्थ यात्रा योजना के तहत सिख तीर्थों सहित अन्य धार्मिक स्थलों की यात्रा के लिए निशुल्क ट्रेन को रवाना किया।

हरियाणा में अब सिरसा से नांदेड़ साहिब के लिए सीधी ट्रेन सेवा शुरू हो गई है। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने शुक्रवार को सिरसा रेलवे स्टेशन से तख्त सचखंड श्री हजूर साहिब नांदेड़ (महाराष्ट्र) के लिए श्रद्धालुओं की विशेष ट्रेन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। यह ट्रेन मुख्यमंत्री तीर्थ यात्रा योजना के तहत संचालित की जा रही है, जिसमें सिख श्रद्धालु निशुल्क यात्रा का लाभ उठा रहे हैं। इस योजना के तहत यात्रियों को रेलवे टिकट, भोजन, पानी और मेडिकल सुविधाएं मुफ्त प्रदान की जा रही हैं।

सिरसा सहित आसपास के जिलों से आए श्रद्धालु गुरुदेव श्री गुरु गोबिंद सिंह जी के अंतिम स्थल के दर्शन करने जा रहे हैं। मुख्यमंत्री सैनी ने स्टेशन पर पहुंचकर श्रद्धालुओं से मुलाकात की, उन्हें शुभकामनाएं दीं और यात्रा के दौरान सुरक्षा, सुविधा और स्वास्थ्य का पूरा ध्यान रखने के निर्देश अधिकारियों को दिए।

श्रद्धालुओं ने मुख्यमंत्री सैनी का आभार जताया और कहा कि यह योजना उनके लिए वरदान साबित हो रही है।

Related Posts