पंजाब किसानों का आंदोलन आग एक बार फिर तेज हो गया है। किसानों ने कर्ज सीमा बढ़ाने और न्यूनतम समर्थन मूल्य (MSP) में वृद्धि सहित कई मांगों को लेकरल एक बार फिर से प्रदर्शन शुरू किया। भाखड़ा ब्यास मैनेजमेंट बोर्ड में पंजाब की स्थायी सदस्यता के अधिकार को खत्म करने के विरोध में संयुक्त किसान मोर्चा के बैनर तले किसानों ने मोहाली से चंडीगढ़ कूच किया।

इस बीच किसानों और पुलिस के बीच झ/ड़प भी दिखाई दी। किसान संगठनों से जुड़े किसान आज चंडीगढ़ स्थित राजभवन की ओर कूच करने के लिए मोहाली के अंब साहिब गुरुद्वारे के बाहर एकत्र हुए। किसानों के इस उ/ग्र आंदो/लन को लेकर मोहाली और चंडीगढ़ बॉर्डर पर भारी पुलिस बल तैनात किया गया ।

किसानों को रोकने के लिए पुलिस ने बैरिकेड लगाए हैं। हालांकि किसानों ने बैरिकेड हटाने की कोशिश की जिसके बाद पुलिस ने पानी की बौछार की। किसान गवर्नर हाउस का घेराव करना चाहते हैं। प्रदर्शन के कारण चंडीगढ़ और मोहाली के कई मार्गों पर यातायात प्रभावित हुआ है। कुछ मुख्य मार्गों पर डायवर्जन लागू किया गया है।

Related Posts