प्रधानमंत्री मोदी 5 दिनों के विदेश दौरे पर है । दौरे के तहत PM मोदी अब यूएई पहुंच चुके है। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार उन्होने UAE के राष्ट्रपति शेख मोहम्मद बिन जायद अल नाहयान से मुलाकात की, इस दौरान रक्षा, ऊर्जा, गैस सप्लाई और इंफ्रास्ट्रक्चर निवेश से जुड़े कई अहम समझौते हुए। प्रधानमंत्री मोदी को अबू धाबी में गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया।
इस बीच प्रधानमंत्री मोदी और राष्ट्रपति मोहम्मद बिन जायद के बीच द्विपक्षीय बैठक हुई। दोनो देशो के बीच LPG सप्लाई को लेकर अहम समझौता हुआ। इसके साथ ही स्ट्रैटेजिक पेट्रोलियम रिजर्व, रक्षा सहयोग और वडिनार में शिप रिपेयर क्लस्टर से जुड़े MoU भी साइन किए गए।
PM मोदी की यह यात्रा भारत और UAE के बीच व्यापार और निवेश संबंधों को भी मजबूत करेगी। हालांकि दोनों देशों के बीच पहले से व्यापक रणनीतिक साझेदारी है और इस दौरे का मकसद उसे और आगे बढ़ाना है।UAE ने 2027 तक अपना क्रूड ऑयल उत्पादन बढ़ाकर 50 लाख बैरल प्रतिदिन करने की योजना बनाई है।
PM मोदी ने सोशल मीडिया X पर लिखा
PM मोदी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा, ‘मैं अपने भाई, यूएई के राष्ट्रपति शेख मोहम्मद बिन जायद अल नाहयान का अबू धाबी हवाई अड्डे पर मेरा स्वागत करने के उनके विशेष भाव के लिए धन्यवाद करता हूं। मैं ऊर्जा, निवेश, आपूर्ति शृंखला और अन्य प्रमुख क्षेत्रों में भारत-यूएई संबंधों को और आगे बढ़ाने की दिशा में हमारी बातचीत का बेसब्री से इंतजार कर रहा हूं।


