अमेरिका राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप का चीन दौरा काफी अहम माना जा रहा है।  ट्रंप 13 मई से 15 मई तक चीन दौरे पर रहेगें। चीन अमेरिका के खट्टे मीठे रिश्तों के बीच अब इस दौरे पर क्या कुछ फैसला लिया जाएगा ये 15 मई के बाद पता चलेगा । डोनाल्ड ट्रंप के साथ करीब 17 बड़े अमेरिकी कारोबारी भी चीन गए है। इनमें इलॉन मस्क, एप्पल CEO टिम कुक, और बोइंग CEO भी ट्रंप के साथ दौरे पर है। ट्रंप का 2017 के बाद पहला चीन दौरा है।

व्हाइट हाउस के मुताबिक चीन दौरे के दौरान राष्ट्रपति शी जिनपिंग, डोनाल्ड ट्रम्प के सम्मान में भव्य स्टेट डिनर आयोजित करेंगे। चीन में इस तरह के स्टेट डिनर को बड़े कूटनीतिक सम्मान के तौर पर देखा जाता है।

मीडिल ईस्ट में जारी संघर्ष के वजह से ईरानी तेल की खरीद पर अमेरिका और चीन में पहले ही विवाद बना हुआ है। अमेरिका चाहता है कि चीन ईरानी तेल की खरीद कम करे, ताकि तेहरान की कमाई घटे और उस पर दबाव बढ़े। अगर चीन खरीद कम करता है तो ईरान की अर्थव्यवस्था पर असर पड़ सकता है, क्योंकि ईरान की आय का सबसे बड़ा स्रोत उसकी  तेल निर्यात सबसे बड़ी आय का स्रोत है।

हालांकि चीन पहले भी साफ कर चुका है कि वह अपने ऊर्जा हितों के आधार पर फैसले लेता है और बाहरी दबाव में नीति नहीं बदलता। बीजिंग का कहना है कि उसकी ऊर्जा सुरक्षा उसके लिए प्राथमिकता है।

 

Related Posts