CM भगवंत मान ने राष्ट्रपति मुर्मु से आज दोपहर 12 बजें मुलाकात कि। राष्ट्रपति मुर्मु से मिलने के बाद उन्होने कहा “आज राष्ट्रपति से बात हुई जो पिछले दिनों संविधान की हत्या हुई थी उसके बारे में मैने उनहें बताया उन्होने संदीप पाठक के आरोपों का जवाब देते हुए कहा है कि बीजेपी में जाने से कोई छतरी या सुरक्षा कवच नहीं मिल जाता है. भगवंत मान ने कहा, “मैं प्रेसिडेंट से मीटिंग कर के आया हूं. कुछ दिन पहले संविधान और लोकतंत्र की हत्या की गई है. अचानक 7 सांसदों ने इकट्ठा होकर अपने आप यह कह दिया कि हम AAP के नहीं रहे, किसी और पार्टी के हो गए हैं. ये सांसद AAP में रहते हुए दूसरी पार्टी में मर्ज हो गए. यह एकदम गैर-संवैधानिक है”।
CM मान ने कहा, “राष्ट्रपति मुर्मू से मैंने विस्तार में बात की है. अगर एक पार्टी दो तिहाई वोट के साथ किसी और पार्टी में मर्ज होती है तो इसे स्वीकार किया जा सकता है लेकिन एक सदन के कुछ सांसद मिलकर कह दें कि हम किसी और पार्टी का हिस्सा हो गए हैं तो यह मनमर्जी कैसे चल सकती है? यह तो लोकतंत्र का मजाक हुआ.” या तो ये सभी सांसद इस्तीफा देकर जाते, आम आदमी पार्टी इन सीटों पर किसी और को उतारती.
राष्ट्रपति मुर्मू के सामने लिखित में बात रखी
भारतीय जनता पार्टी के पास 2 MLA थे और राज्यसभा सांसद 6, यह कैसे हो सकता है? क्या यह संविधान का मजाक नहीं बनाया गया है? सीएम भगवंत मान ने कहा कि उन्होंने राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के सामने लिखित में अपनी बात रखी है और पंजाब के सभी आप विधायकों के सिग्नेचर भी करवाए हैं.
CM मान ने कहा कि आप बीजेपी के पीछे नहीं छिप सकते हैं. यह और राज्यों में हो सकता है लेकिन पंजाब में नहीं. सीएम ने कहा कि पंजाबी किसी की धम/की बर्दा/श्त नहीं करते. प्यार में आप जान ले लो लेकिन ध/म/की के बाद उसकी वापसी 4-5 गुना ताकत से करते हैं. सीएम ने कहा कि बीजेपी में जाने से सुरक्षा कवच नहीं मिलता है.
CM मान ने राघव चड्ढा की बात पर कहा कि 21 राज्यों की पुलिस से क्या हमें धमकी दे रहें हमारे खिलाफ 21 पर्चे कराएगें। मुख्यमंत्री मान ने टारगेट करने के बाद कहा है कि बारी सबकी आएगी लेकिन सब कानूनी तरीके से ही होगा।


