अमेरिका ईरान के बीच चल रहें सीजफार के बीच अब युद्ध विराम को और आगे बढ़ाने की कोशिश पाकिस्तान के साथ अन्य देश भी चाह रहे है वही फ्रांस के राष्ट्रपति आज यूरोपीय संघ की बैठक के लिए साइप्रस पहुंचे, जहां मिडिल ईस्ट के नेताओं के साथ बातचीत भी जारी है।

फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों ने कहा है कि मिडिल ईस्ट में जल्द से जल्द स्थिरता लौटना सबके हित में है। उन्होंने कहा कि अमेरिका-इजराइल और ईरान के बीच चल रहे संघर्ष का असर अब वैश्विक अर्थव्यवस्था पर भी पड़ रहा है।

न्यूयार्क पोस्ट के मुताबित अमेरिका और ईरान के बीच बातचीत का दूसरा दौर शुरु हो सकता है पाकिस्तान के इस्लामाबाद में अगले दौर की बातचीत हो सकती है लेकिन ईरान ने इस पर सहमति नही जताई है ईरान का कहना है राष्ट्रपति ट्रंप का होर्मुज स्ट्रेट के साथ ईरान के अन्य बंदरगाहों पर नाकेबंदी करने के बाद ईरान ने अमेरिका के साथ कोई भी बातचीत करने की मनाही की है।

सीजफायर का अंतिम दिन खत्म हो चुका है जिसके बाद वैश्विक स्तर पर गहमा गहमी बनी हुई है आगें क्या युद्ध की आ/ग में दोनो देशों के साथ वैश्विक स्तर पर हंगामा मचेगा या सीजफायर की बात आगें बढ़ सकती है। लेकिन इस पर एक बड़ा सवाल है अमेरिका संविधान के अनुसार किसी भी युद्ध को 60 दिन में संसद से मंजूरी लेनी होती है।

28 फऱवरी को अमेरिका इजरायल ने ईरान के साथ  युद्ध छेड़ा था और संसद को 2 मार्च को सूचित किया था अब 1 मई से पहले उन्हें संसद की मंजूरी लेनी पड़ेगी।

इसके साथ ही युद्ध को लेकर एक और कानून में 60 दिन के बाद एक विकल्प बना है। राष्ट्रपति एक बार के लिए 30 दिन का अतिरिक्त समय ले सकते हैं, लेकिन यह सिर्फ सैनिकों की सुरक्षित वापसी के लिए होता है, न कि युद्ध जारी रखने के लिए।

उधर ईजरायल औऱ लेबनान ने सीजफायर की अवधि का समय तीन हफ्ते तक बढ़ाने की अनुमति देदी है।

 

Related Posts