Rahul Gandhi से जुड़ी बड़ी खबर सामने आई है। आरोप यह है कि राहुल गांधी के पास दोहरी नागरिकता है. यानी वो एक तरफ भारतीय नागरिक हैं, और दूसरी तरफ ब्रिटिश नागरिक भी हैं. भारत का कानून कहता है कि एक व्यक्ति के पास एक  देश की नागरिकता होती है न कि दो देशों की।   बीजेपी नेता विग्नेश शिशिर ने इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ बेंच में एक याचिका दाखिल की थी.जिसमें उन्होने कोर्ट से मांग की थी की राहुल गांधी पर FIR दर्ज की जाए क्योंकि उनके पास ब्रिटेन की भी नागरिकता है। ब्रिटेन की नागरिकता होने के कारण राहुल गांधी का भारत में सांसद बनना गैर कानूनी है।

अब इसको लेकर इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ बेंच ने अहम निर्देश जारी किए हैं। कोर्ट ने कहा है कि रायबरेली में कांग्रेस नेता और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के खिलाफ FIR दर्ज की जाए.

दरअसल, याचिकाकर्ता ने 28 जनवरी को विशेष MP/MLA अदालत के फैसले को चुनौती दी थी, जिसमें राहुल गांधी के खिलाफ FIR दर्ज करने की मांग खारिज कर दी गई थी। निचली अदालत ने कहा था कि नागरिकता से जुड़े मामलों पर फैसला करना उसके अधिकार क्षेत्र में नहीं आता।

अब हाईकोर्ट के इस आदेश के बाद मामले की जांच को लेकर आगे की कार्रवाई तेज होने की संभावना है। अब इस मामले पर CBI जांच करेगी कि राहुल के पास क्या वाकई दो देशों की नागरिकता है।

Related Posts