बाबा बर्फानी यानी पवित्र अमरनाथ यात्रा के पंजीकरण की शुरुआत आज से हो गई।
भक्तों में काफी उत्साह देखने को मिला आखिर उनका इंतजार जो खत्म हुआ है
वही निर्धारित बैकों के बाहर भक्तों की भारी देखने को मिली सभी बाबा भोलेनाथ की जय कर का उद्घोष कर रहें थे.
जैसे ही काउंटर खुला सभी बारी बारी से अपना पंजीकरण करवाने के लिए आने लगें।
पंजीकरण ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनो तरह से किया जा रहा है।
यह यात्रा 3 जुलाई से शुरु होकर 28 अगस्त तक चलेगी।
यह पंजीकरण पूरे भारतवर्ष में 554 बैंक की शाखों में हो रहा है इसमें आने वाले बैंक हैं पंजाब नेशनल बैंक, येस बैंक, एसबीआई बैंक और जम्मू कश्मीर बैंक है।
पंजीकरण अमरनाथ यात्रा की तय तारीख से 7 दिन पहले स्लॉट बंद हो जाते हैं।


