बिहार की राजनीति से इस वक्त की सबसे बड़ी खबर सामने आ रही है. दरअसल बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने CM पद से इस्तीफा दे दिया है. 2005 से बिहार के मुख्यमंत्री रहें नीतीश कुमार ने लोक भवन (राजभवन) जाकर अपना इस्तीफा सौंपा। इसके बाद नितिश कुमार राज्यपाल से मिल कर अपना इस्तीफा सौपेगें।

अब लगभग दो दशक के बाद बिहार में बड़ा सियासी परिवर्तन होने जा रहा है अब बिहार में बीजेपी का मुख्यमंत्री बनेगा.नीतीश कुमार करीब 20 साल तक बिहार के मुख्यमंत्री रहे और आज उनके इस्तीफे के साथ ‘नीतीश युग’ का अंत हो गया है।

बीजेपी कार्यालय में विधायक दल की बैठक में बीजेपी विधायक दल के नेता के रूप में सम्राट चौधरी को चुना गया है।  केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने सम्राट चौधऱी के नाम की घोषणा की है।  वही  जेडीयू को डिप्टी सीएम पद दिया जाएगा। सूत्रों के मुताबिक, जेडीयू के विजेंद्र यादव और विजय कुमार चौधरी को डिप्टी सीएम का पद दिया जाएगा। थोडी देर में

बिहार में नई सरकार के गठन को लेकर सियासी तस्वीर अब लगभग साफ होती नजर आ रही है । 15 अप्रैल 2026 को राज्य में नई सरकार का शपथ ग्रहण होना तय माना जा रहा है। सम्राट चौधरी कल 15 अप्रैल को सुबह 11 बजे मुख्‍यमंत्री पद की शपथ लेंगे। हालांक‍ि अभी औपचार‍िक ऐलान होना बाकी है।

 

Related Posts