40 दिनों से जारी अमेरिका इजरायल और ईरान जंग के बीच अब 14 दिनों के सीजफायर का हो गया है कल रात अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप द्वारा दिए गए बयान से सारी दुनिया सांस रोक कर बैठ गई थी कि क्या कुछ अनहोनी अब हो सकती है लेकिन रात 8 बजे सुबह 4 बजें अमेरिकी राष्ट्रपति ने सीजफायर के लिए हामी भऱ दी है

यह पाकिस्तान के PM शहबाज शऱीफ और फील्ड मार्शल आसिम मुनीर के लगातार प्रयासों के बाद अमेरिका और ईरान सीजफायर के लिए राजी हुए है।

अमेरिका ईरान के साथ दो सप्ताह के संघर्ष विराम के लिए सहमत हो गया है. उनका यह बयान ऐसे समय में आया, जब कुछ ही घंटों पहले उन्होंने ईरान पर बड़ा हमला करने और पूरी सभ्यता को खत्म कर देने की चेतावनी दी थी.

सीजफायर कराने में पाकिस्तान का भी अहम रोल रहा. जिसका जिक्र ट्रंप ने अपने सोशल मीडिया पोस्ट में किया. वहीं, ईरान के विदेश मंत्री सैयद अब्बास अराघची ने भी पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ और फील्ड मार्शल मुनीर का धन्यवाद दिया.

ट्रंप का पोस्ट.. हमला 14 दिनों के लिए स्थगित

ट्रंप ने सोशल मीडिया पोस्ट में कहा, ‘मैं ईरान पर बमबारी और हमले को दो सप्ताह की अवधि के लिए स्थगित करने पर सहमत हूं. यह एक द्विपक्षीय युद्धविराम (Ceasefire) होगा.’ ‘पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ और फील्ड मार्शल आसिम मुनीर के साथ हुई बातचीत और उनके अनुरोध पर मैं आज रात ईरान की ओर भेजी जा रही विनाशकारी सैन्य शक्ति को रोकने और इस शर्त पर कि ईरान स्ट्रेट ऑफ होर्मुज को पूरी तरह और तुरंत और सुरक्षित रूप से खोलने पर सहमत हूं.’

ट्रंप ने कहा, ‘ऐसा करने का कारण यह है कि हम पहले ही सभी सैन्य मकसदों को पूरा कर चुके हैं और उनसे आगे बढ़ चुके हैं, और हम ईरान के साथ लंबे समय के लिए शांति और मध्य पूर्व में शांति के लिए एक ठोस समझौते के काफी करीब पहुंच चुके हैं.’

ईरान के विदेश मंत्री ने कहा..

वही ईरान के विदेश मंत्री सैयद अब्बास अराघची ने कहा, ‘ईरान की ओर से मैं अपने प्रिय भाइयों पाकिस्तानी प्रधानमंत्री शरीफ और फील्ड मार्शल मुनीर का क्षेत्र में युद्ध समाप्त करने के उनके प्रयासों के लिए आभार और प्रशंसा करता हूं.’ईरान के विदेश मंत्री अब्बास अराघची ने डोनाल्ड ट्रंप के सीजफायर के ऐलान के बाद बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा कि ईरान अपनी 10 शर्तों के प्रस्तावों को ट्रंप द्वारा माने जाने पर राजी हुई है।

ईरान ने अमेरिका को 10 पॉइट का प्रस्ताव भेजा है जिसे अमेरिका ने स्वीकार कर लिया है। ट्रंप ने कहा ईरान के 10 पॉइट का प्रस्ताव  बड़ी बात नही है।

Related Posts