पंजाब विधानसभा 2027 से पहले राज्य की राजनीति में बड़ा बदलाव देखने को मिला है। पूर्व क्रिकेटर व कांग्रेस के पूर्व पंजाब अध्यक्ष नवजोत सिंह सिद्धू की पत्नी डॉ. नवजोत कौर सिद्धू ने नई राजनीतिक पार्टी का ऐलान कर दिया है। कांग्रेस से अलग होने के बाद उन्होंने यह कदम उठाया है, जिससे पंजाब की सियासत में हलचल तेज हो गई है।
डॉ. नवजोत कौर सिद्धू ने सोमवार देर रात अपने आधिकारिक सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘X’ पर पोस्ट कर अपनी नई पार्टी की घोषणा की। उन्होंने अपनी पार्टी का नाम ‘भारतीय राष्ट्रवादी पार्टी’ रखा है।
इसके साथ ही पोस्ट मे लिखा है.. लंबे समय से वह इस ऐलान का इंतजार कर रही थीं। उन्होंने कहा कि कुछ समान विचारधारा वाले लोग मिलकर इस पहल को आगे बढ़ा रहे हैं, जिनका उद्देश्य हर राज्य में न्याय, शांति और सकारात्मक बदलाव लाना है। उन्होंने अपने संदेश में क्षमता, आत्मविश्वास, साहस और दृढ़ संकल्प जैसे मूल्यों पर जोर दिया और कहा कि वे देश के लिए समर्पित होकर काम करना चाहती हैं।


