इजरायल अमेरिका ईरान जंग खत्म करने के लिए कई मध्यस्थ देश बैठकों के द्वारा सीजफायर की कोशिश कर रहे है। ट्रम्प ने ईरान को होर्मुज खोलने और सीजफायर के लिए 48 घंटे का वक्त दिया था जो कि आज रात 8 बजे (भारतीय समय के मुताबिक सुबह 5:30 बजे) खत्म हो रहा है

अमेरिका की चेतावनी

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने सोमवार को चेतावनी दी कि अमेरिका एक ही रात में पूरे ईरान को नष्ट कर सकता है, और वह रात मंगलवार शाम हो सकती है। राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने पत्रकारों से कहा कि उनके पास ईरान के खिलाफ देश के बिजली संयंत्रों और पुलों को नष्ट करने की अपनी पिछली धमकियों से भी अधिक गंभीर विकल्प हैं। “उनके पास न पुल होंगे, न बिजली संयंत्र होंगे, न कुछ भी होगा। मैं इससे आगे नहीं बढ़ूंगा क्योंकि ऐसी और भी चीजें हैं जो इन दोनों से भी बदतर हैं”

ट्रंप ने धमकी देते  हुए कहा”पूरे देश (ईरान) को एक ही रात में खत्म किया जा सकता है। यह कल रात भी हो सकता है।”

उन्होंने धमकी दी थी कि अगर तेहरान समझौता करने या होर्मुज जलडमरूमध्य को फिर से खोलने में विफल रहता है तो वह ईरानी बिजली संयंत्रों, पुलों और अन्य बुनियादी ढांचे पर हमला करेंगे। “मंगलवार रात 12 बजे तक तबाह कर  दिया जाएगा यह कभी इस्तेंमाल करने लायक नही बचेगा।  को ईरान में पावर प्लांट दिवस और ब्रिज दिवस, तीनों एक साथ मनाए जाएंगे। ऐसा पहले कभी नहीं होगा!!! जलडमरूमध्य खोलो, तुम पागलों, वरना तुम नरक में रहोगे – बस देखते रहो! अल्लाह की प्रशंसा हो,” ट्रंप ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म, ट्रुथ सोशल पर लिखा।

इसके बाद एक पोस्ट आई जिसमें ट्रंप की समय सीमा समाप्त होने का सटीक समय बताया गया था।

इजरायल ने ईरानी लोगों को चेतावनी दी

वही इजराइल ने भी ईरानी नागरिकों को चेतावनी दी है इजरायल ने ईरानी लोगो को ट्रेन में सफर न करने की धमकी दी है,इजराइल की सेना (IDF) ने मंगलवार को ईरान के लोगों को चेतावनी दी कि वे रात 9 बजे (स्थानीय समय) तक ट्रेन और रेलवे लाइनों का इस्तेमाल न करें। इस चेतावनी में कहा गया कि ट्रेन में सफर करना या रेलवे ट्रैक के आसपास जाने से जान को खतरा हो सकता है।

ट्रम्प असफलताओं को छिपाने की कोशिश कर रहे.. इब्राहिम जुलफकारी

खातम अल-अनबिया सेंट्रल हेडक्वार्टर के प्रवक्ता इब्राहिम जुलफकारी ने कहा कि ट्रम्प लगातार सैन्य असफलताओं को छिपाने की कोशिश कर रहे हैं। उन्होंने साफ कहा कि इन धमकियों से ईरान अपनी लड़ाई नहीं रोकेगा और वह मुकाबला जारी रखेगा।

Related Posts