केरल में सभी 140 विधानसभा सीटों के लिए 9 अप्रैल को एक ही फेज में वोटिंग होनी है इसी को लेकर सियासी तकरार गर्माई हुई है। शुक्रवार शाम केरल के वांडूर में कांग्रेस सांसद शशि थरूर के काफिले पर पांच आरोपियों ने हमला कर उनके गनमैन और ड्राइवर से मारपीट की । इस घटना के बाद पुलिस और प्रशासन हरकत में आ गई और पुलिस ने सुरक्षाकर्मी रतीश की शिकायत पर केस दर्ज किया और मामले पर तत्परता दिखाते हुए शनिवार को एक आरोपी को हिरासत में लिया है, जबकि अन्य की पहचान कर लिया गया है और उनकी गिरफ्तारी की कोशिश जारी है।
पुलिस के जानकारी देते हुए बताया यह घटना शुक्रवार शाम करीब साढ़े सात बजे तिरुवाली के पास चेल्लीथोडे में हुई। सांसद शशि थरूर कांग्रेस नेता ए.पी. अनिलकुमार के पक्ष में प्रचार करने जा रहें थे। चेल्लीथोडे पुल पर जाम लगा होने के कारण सांसद का काफिला रुक गया था। सड़क संकरी होने के कारण दो गाड़ियों ने काफिले के सामने अपनी गाड़ियों को रोक दिया
सांसद शशि थरूर के गनमैन ने रास्ता साफ कराने की कोशिश की, तो उपद्रवियों ने उस पर और ड्राइवर पर हमला कर दिया. पुलिस के मुताबिक, सड़क पतली थी और थरूर के गनमैन ने आगे चल रही गाड़ी को सिर्फ तेज चलाने के लिए कहा था ताकि काफिले को आसानी से निकलने में मदद मिल सके.
गनमैन की शिकायत के आधार पर, वंडूर पुलिस ने मामला दर्ज किया, तीन लोगों को हिरासत में लिया और दो गाड़ियां जब्त कीं. एक आरोपी उम्मारा के खिलाफ गैर-जमानती मामला दर्ज किया गया है.


