मोहाली, 2 अप्रैल 2026 : पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के दिशा-निर्देशों के अनुसार सचिव पंजाब मंडी बोर्ड की ओर से आज पंजाब राज्य की विभिन्न अनाज मंडियों का दौरा किया गया। सचिव मंडी बोर्ड ने राजपुरा, सरहिंद, खन्ना और पटियाला की अनाज मंडियों में जाकर गेहूं के खरीद प्रबंधों का जायजा लिया। उन्होंने कहा कि सीजन के दौरान मंडियों में किसानों, आढ़तियों और मजदूरों को किसी भी तरह की परेशानी पेश नहीं आने दी जाएगी।

इस दौरान उन्होंने कहा कि गेहूं की सरकारी खरीद 1 अप्रैल से शुरू हो गई है, जिसके लिए पंजाब की मंडियों में गेहूं की खरीद के लिये सभी प्रबंध किए गए हैं। मंडियों और खरीद केंद्रों में साफ-सफाई, बिजली, पीने योग्य पानी, शौचालयों और छाया आदि के पुख्ता प्रबंध किये गये हैं। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि मंडियों में किसानों, आढ़तियों और मजदूरों को किसी भी तरह की समस्या पेश नहीं आनी चाहिये।

पंजाब मंडी बोर्ड के मुख्य कार्यालय में कंट्रोल रूम भी स्थापित किया गया है। मंडियों में किसी भी प्रकार की समस्या पेश आने पर संबंधित मार्केट कमेटी के सचिव या कंट्रोल रूम के टेलीफोन नंबर 0172-5101649 और 0172-5101704 पर संपर्क किया जा सकता है, जिसके बाद समस्या का तुरंत समाधान किया जाएगा।

Related Posts